Jsca a division cricket league: अमन सिंह व विशाल प्रसाद के शानदार प्रदर्शन से नोबल सीसी की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca a division cricket league: अमन सिंह व विशाल प्रसाद के शानदार प्रदर्शन से नोबल सीसी की टीम जीती

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज को 34 रन से मात दी

विज्ञापन

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज को 34 रन से मात दी. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये इस मुकाबले में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में दस विकेट पर 267 रन बनाए अमन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 125 रनों की शतकीय पारी खेली. विशाल प्रसाद ने 90 रन बनाए. यंग ब्वॉयज की ओर से जुनैद अशरफ ने पांच व चंदन मुखी ने दो विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 38.3 ओवर में दस विकेट 233 रन ही बना सकी. सुप्रियो चक्रवर्ती ने 110 रनों की शतकीय पारी खेली. नोबल की ओर से विशाल प्रसाद ने चार विकेट लिये. विशाल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola