Jsca a division: ए डिवीजन टी-20 लीग का पहला सेमीफाइनल आज कीनन में

जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो गये.
जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो गये. दो ग्रुप ए और बी से दो-दो टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ किया. ग्रुप ए से एल टाउन व यंग ब्वॉयज की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं, ग्रुप बी से स्कूल ऑफ क्रिकेट व नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने सेमीफाइनल की पात्रता हासिल की. पहला सेमीफाइनल मैच 21 मई को कीनन स्टेडियम में नोबल क्रिकेट क्लब व यंग ब्वॉयज के बीच होगा. दूसरा सेमीफाइनल मैच 22 मई को एल टाउन व स्कूल ऑफ क्रिकेट की बीच कीनन में ही खेला जायेगा. फाइनल मुकाबला 23 मई को कीनन स्टेडियम में सुबह साढ़े दस बजे से खेला जायेगा. उक्त जानकारी जेएससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










