ePaper

कोल्हान के तीनों जिलों के झामुमो कार्यकर्ता आज करेंगे राजभवन मार्च, इडी की कार्रवाई के बाद अलर्ट

Updated at : 30 Jan 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान के तीनों जिलों के झामुमो कार्यकर्ता आज करेंगे राजभवन मार्च, इडी की कार्रवाई के बाद अलर्ट

राजभवन व मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर सुरक्षा कड़ी की गयी है. केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, विपक्षी पार्टियों भाजपा-आजसू आदि के कार्यालय और उनके बड़े नेताओं के घर की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी हुआ.

विज्ञापन

दिल्ली स्थित झारखंड भवन और मुख्यमंत्री के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने सोमवार को छापा मारा. इसकी खबर मिलते ही झारखंड के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया. राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने दीनदयाल नगर स्थित अपने सरकारी आवास के कार्यालय में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

राजभवन व मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा चाक-चौबंद

राजभवन व मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर सुरक्षा कड़ी की गयी है. केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, विपक्षी पार्टियों भाजपा-आजसू आदि के कार्यालय और उनके बड़े नेताओं के घर की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी हुआ. झामुमो के प्रभाव वाले जिलों- बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के अलावा संताल परगना के छह जिलों में सुरक्षा बढ़ाने व सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया.

सीएम के साथ विशेष शाखा के एएसआइ अजय सिंह, डीएसपी लौटे

पुलिस के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि 27 जनवरी की रात 9:05 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार्टर्ड विमान से दिल्ली गये थे. उनके साथ झारखंड विशेष शाखा के डीएसपी सुनील रजवार और एएसआइ अजय सिंह भी साथ गये थे. डीएसपी रजवार 28 जनवरी की रात दिल्ली से रांची लौट आये. एएसआइ अजय सिंह साथ थे. एएसआइ अजय से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका. 28 जनवरी की देर शाम तक मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित अपने आवास पर थे.

Also Read: PHOTOS: हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की टीम, जमशेदपुर में झामुमो ने एनएच-33 को किया जाम
कोल्हान के तीनों जिलों के झामुमो कार्यकर्ता आज करेंगे राजभवन मार्च

भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और इडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रांची में झामुमो हर दिन राजभवन मार्च कर रहा है. सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन राजभवन मार्च जारी रहा. मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम समेत कोल्हान के झामुमो कार्यकर्ता राजभवन मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे. पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने सभी प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- ईडी के सवाल तथ्यों से परे और गलत, फिर भी 31 को आवास पर आ जायें

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola