परसुडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

परसुडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुआ शिनाख्त
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत मत्स्य विभाग के पास एक व्यक्ति (40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृत व्यक्ति का अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना रविवार की तड़के करीब चार बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पैदल जा रहा था. उसी दौरान करनडीह की ओर से एक तेज रफ्तार गाड़ी आयी और व्यक्ति को रौंदते हुए मौके से फरार हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस व्यक्ति का शिनाख्त कराने को लेकर प्रयास कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










