Jharkhand state junior basketball championship : झारखंड स्टेट जूनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट में 35 टीमें लेंगी हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand state junior basketball championship : झारखंड स्टेट जूनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट में 35 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर. 26वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक साहिबगंज में किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. 26वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक साहिबगंज में किया जायेगा. प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन व साहिबगंज बास्केटबॉल एसोसिएशन के बीच साहिबगंज में हुई. बैठक के बाद झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 35 टीमें (बालक-बालिका) हिस्सा ले रही हैं. जो, एक रिकॉर्ड है. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के समापन समारोह में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआइ) के सेक्रेटरी जेनरल कुलविंदर सिंह गिल शिरकत करेंगे. बैठक में तकनीकी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ आफताब, साहिबगंज बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रेव. फादर अरुल डॉस, सचिव बेन जॉनसन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. टीमों के कोच मैनेजर की मीटिंग के बाद फिक्चर जारी किया जायेगा.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola