झारखंड स्पोर्टिंग क्लब ने टाटा मोटर्स को 2-1 से दी शिकस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 8:48 PM
जमशेदपुर. झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में टाटा मोटर्स को 2-1 से मात दी.
जमशेदपुर. झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में टाटा मोटर्स को 2-1 से मात दी. टाटा मोटर्स की टीम ने मैच के 35वें मिनट में साधू मरांडी की गोल की मदद से पहली बढ़त बनायी. दूसरे हाफ में झारखंड स्पोर्टिंग टीम ने शानदार वापसी करते हुए टाटा मोटर्स पर जोरदार हमले किये. 53वें मिनट में निकास शांडिल्य ने एक बेहतरीन गोल करते हुए झारखंड स्पोर्टिंग को मैच में 1-1 की बराबरी दिला दी. ड्रॉ के मुंह तक पहुंच चूकी इस मैच का सबसे रोमांचक पहल अतिरिक्त समय (90 1 मिनट) में आया. जब, राजाराम हांसदा ने एक शानदार गोल करते हुए झारखंड स्पोर्टिंग क्लब मुकाबले में अप्रत्याशित जीत दिला दी. ग्राम विकास केंद्र जीता गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में ग्राम विकास केंद्र की टीम ने अरुणा समिति को 3-1 से हराया. ग्राम विकास केंद्र की ओर से करण सिंह ने दो व रोबिन हेंब्रम ने एक गोल किया. अरुणा समिति के लिए प्रियांशु करुआ ने एक गोल किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










