कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें PHOTOs

अब दौर बदल गया है. सोशल मीडिया के इस दौर में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरा उतरना किसी भी अखबार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इस कार्य को प्रभात खबर पिछले करीब तीन दशकों से बखूबी निभा रहा है. यह समाज में दिशा सूचक की भूमिका निभा रहा है. अगर दिशा सूचक गलत होगा, तो हम सही जगह पर नहीं पहुंच सकते हैं.
जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में ‘प्रभात खबर’ की ओर से ‘कोल्हान गौरव सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर कोल्हान के 28 शख्सीयतों को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता, उपाध्यक्ष विजय बहादुर और कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला महंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की.
इस दौरान संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया. इसमें सारेगामा फेम अनन्या चक्रवर्ती ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा. अनन्या ने अपनी दमदार आवाज से शहर के लोगों का दिल जीत लिया.
अब दौर बदल गया है. सोशल मीडिया के इस दौर में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरा उतरना किसी भी अखबार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इस कार्य को प्रभात खबर पिछले करीब तीन दशकों से बखूबी निभा रहा है. यह समाज में दिशा सूचक की भूमिका निभा रहा है. अगर दिशा सूचक गलत होगा, तो हम सही जगह पर नहीं पहुंच सकते हैं.
इसका उदाहरण चंद्रयान-2 के जरिये देश और दुनिया ने देखा. लेकिन चंद्रयान-3 की सफलता इस बात का द्योतक है कि अगर हम अपनी असफलता से सीखते है, तो इतिहास बनाते है. ये बातें केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में प्रभात खबर की ओर से आयोजित कोल्हान गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं.
इस अवसर पर कोल्हान की उन 28 शख्सीयतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति, नृत्य, पर्यावरण संरक्षण, खेल समेत अन्य क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य किया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो और कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार ने किया सम्मानित.
अतिथियों ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए प्रभात खबर की पहल को सराहा. साथ ही सम्मानित होने वालों का हौसला भी बढ़ाया.
सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले भी पारित करने की पहल की गयी थी. लेकिन उस वक्त इस बिल को फाड़ दिया गया था. लेकिन, देश में फिजा बदली है. एक सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है.
अर्जुन मुंडा ने कहा कि संसद हो या फिर परिवार, अगर वातावरण अनुकूल है, तो कठिन से कठिन निर्णय लेने में भी आसानी होती है. सकारात्मक माहौल का ही असर है कि नारी शक्ति वंदन बिल राज्यसभा के साथ ही लोकसभा से भी ध्वनिमत से पास हुआ.
इतना ही नहीं लोकसभा में इसके खिलाफ सिर्फ दो सांसदों ने वोट किया. समाज में कोई भी अगर अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसे सम्मान जरूर देना चाहिए, क्योंकि इससे ना सिर्फ उनमें अच्छा करने का जज्बा पैदा होता है, बल्कि उन्हें देख कर दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है. जमशेदपुर ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि वाला शहर है.
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कोल्हान की धरती हमेशा से अच्छे कार्यों के लिए जानी जाती रही है. कोल्हान में कई लोग हैं जो शानदार कार्य कर रहे हैं. उन सभी लोगों को ढूंढ कर एक मंच पर लाना, उन्हें सम्मानित करना, यह वाकई में महत्वपूर्ण कार्य है.
इस कार्य के लिए प्रभात खबर की पूरी टीम की उन्होंने सराहना की. भुवनेश्वर महतो, बहादुर उरांव जैसे लोगों ने जंगल बचाने से लेकर झारखंड अलग राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.
गुवा गोलीकांड में कई लोग शहीद हो गये. कई लोगों ने अपना सारा कुछ खो दिया. उनमें से एक हैं बहादुर उरांव. इस प्रकार की शख्सियतों को सम्मानित कर वे खुद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. श्री महतो ने कहा कि प्रभात खबर अपने टैग लाइन अखबार नहीं आंदोलन के अनुरूप कार्य कर रहा है.
कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त सह कोल्हान विवि के कुलपति मनोज कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि निर्भीक पत्रकारिता व विश्वसनीयता का दूसरा नाम है प्रभात खबर.
उन्होंने 23 सितंबर के वैज्ञानिक कारणों की व्याख्या करते हुए कहा कि 23 सितंबर के दिन इक्वल लाइट्स धरती पर आते हैं. यानी जितना अंधेरा उतना ही उजाला.
आज के दौर में बच्चे सही रोल मॉडल नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि समाज में अच्छे रोल मॉडल की कमी है. क्राइसिस के इस दौर में अगर समाज के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को ढूंढ कर उन्हें सम्मानित किया जाता है, तो निश्चित रूप से इससे बच्चों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने प्रभात खबर को समाज का पथ प्रदर्शक करार दिया.
प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि जमशेदपुर एक वाइब्रेंट व संजीदा शहर है. इस शहर की खासियत यह है कि यहां सभी धर्म व संप्रदाय के लोग रहते हैं. इकट्ठे होकर यहां बैशाखी, ईद, दिवाली, क्रिसमस तो ओणम भी मनायी जाती है.
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसे शहर में यहां से निकलने वाले सभी अखबारों के सर्कुलेशन को अगर मिला भी दिया जाए, तो वह भी प्रभात खबर से काफी कम है. इस मुकाम को अगर प्रभात खबर हासिल कर पाया है तो वह सुधि पाठकों की स्नेह की वजह से.
उन्होंने कहा कि खबरों की प्रमाणिकता प्रभात खबर की पूंजी है, तो पाठक उसके असली मालिक हैं. पाठक के भरोसे की वजह से ही सिर्फ तीन राज्यों से निकलने वाले इस अखबार के पाठकों की संख्या 1.16 करोड़ पाठक है. सबसे अधिक चुनौती है फेक न्यूज को पहचान कर पाठकों को सही खबर देना है.
प्रभात खबर के कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता ने कहा कि जमशेदपुर शहर को देख कर काफी खुशी होती है. काफी प्लांड व क्लीन सिटी है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर विश्वास की पत्रकारिता करता है.
उन्होंने कहा कि बदलते दौर में प्रभात खबर ना सिर्फ अखबार बल्कि फेसबुक, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम, ह्वाट्सएप से लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विश्वसनीय खबरें पाठकों को दे रहा है.
कहा कि प्रभात खबर अपने पाठकों के लिए सिर्फ खबरों को ही नहीं छापता है, बल्कि अलग-अलग इवेंट के जरिये सामाजिक सरोकार को भी निभाता है.
स्कूली बच्चों के लिए क्विज, शिक्षकों के लिए गुरु सम्मान. महिलाओं को लिए अपराजिता सम्मान, डॉक्टर सम्मान, किसान सम्मान, बुजुर्गों के लिए जीवन श्री सम्मान कर समाज के लोगों में अच्छा कार्य करने की अलख जगाता है.
प्रभात खबर के उपाध्यक्ष विजय बहादुर ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि जमशेदपुर से प्रभात खबर का आत्मीयता भरा रिश्ता है. यह शहर जितना टाटा के नाम से जाना जाता है, उतना ही प्रभात खबर के नाम से जाना जाता है.
उन्होंने प्रभात खबर से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों का आभार प्रकट किया. कहा कि पाठकों के साथ ही प्रभात खबर पर विज्ञापनदाताओं, अखबार विक्रेता बंधुओं से लेकर हर किसी ने विश्वास जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




