साकची श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या मामले की सुनवाई दूसरी बेंच में होगी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :06 May 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन

17 साल पूर्व दो नवंबर 2007 को साकची आम बागान के पास आशीष डे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. जमशेदपुर की निचली अदालत ने 17 सितंबर 2011 को आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार सिंह व विनोद कुमार सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. तीनों सजायाफ्ता वर्तमान में सजा काट रहे हैं.
विज्ञापन
17 साल पूर्व दो नवंबर 2007 में जमशेदपुर के साकची आम बागान के पास आशीष डे की गोली मार कर दी गयी थी हत्या
रांची, जमशेदपुर: झारखंड हाइकोर्ट ने सोमवार को जमशेदपुर स्थित श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या मामले में सजायफ्ताओं की ओर से दायर क्रिमिनल अपील याचिका पर आंशिक सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दाैरान मामले को किसी दूसरी सक्षम बेंच में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि आरोपी अमलेश सिंह, विनोद सिंह व जितेंद्र सिंह की ओर से क्रिमिनल अपील याचिका दायर कर निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को चुनाैती दी गयी थी. गौरतलब हो कि 17 साल पूर्व दो नवंबर 2007 को साकची आम बागान के पास आशीष डे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. जमशेदपुर की निचली अदालत ने 17 सितंबर 2011 को आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार सिंह व विनोद कुमार सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. तीनों सजायाफ्ता वर्तमान में सजा काट रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










