Chhath Puja: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ से पहले घाट पर लगाया झाड़ू, कल देंगे अर्घ्य

Happy Chhath Puja: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ पूजा से पहले मानगो के पंप हाउस छठ घाट पर झाड़ू लगा रही महिला सफाईकर्मी से झाड़ू लेकर खुद घाट की साफ-सफाई की. स्वास्थ्य मंत्री कदमा नील सरोवर घाट पर छठ करेंगे. उन्होंने कदमा के नील सरोवर छठ घाट का भी निरीक्षण किया.
Happy Chhath Puja: छठ महापर्व आस्था और उल्लास का पर्व है. झारखंड में बड़े पैमाने पर लोग उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समाज का हर तबका छठ महापर्व से जुड़ा है. आम आदमी से लेकर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी छठ घाटों से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक को दुरुस्त करने में जुटे रहते हैं. वहीं, राजनेता और मंत्री भी छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों की सेवा करते हैं.
मानगो पंप हाउस छठ घाट पहुंचे बन्ना गुप्ता
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ पूजा से पहले जमशेदपुर में झाड़ू लगाकर छठ घाट की सफाई की. वह पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. शुक्रवार को मानगो के पंप हाउस छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री श्री गुप्ता ने घाट पर झाड़ू लगा रही महिला सफाईकर्मी से झाड़ू लेकर खुद घाट की साफ-सफाई की.
Also Read: Chhath Puja in Jamshedpur: जुगसलाई के छठ घाटों पर अब भी नहीं हुए कई काम, कल अर्घ्य देंगे व्रती
बन्ना गुप्ता ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मानगो समेत शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विद्युत एवं सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ घाटों को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया. इस दौरान मानगो नगर निगम के इओ सुरेश यादव, शिल्पी चक्रवर्ती, भरत गढ़वाल, मुन्ना पाठक, आनंद पांडेय, सृष्टि मछुआ व अन्य उपस्थित थे.
https://www.youtube.com/watch?v=sVymjDpPrwk
कदमा में अर्घ्य देंगे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कदमा नील सरोवर घाट पर छठ करेंगे. शुक्रवार को उन्होंने कदमा के नील सरोवर छठ घाट का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ छठ महापर्व पर इसी तालाब में अर्घ्य देंगे. कहा कि वे हर साल अपने परिवार के साथ छठ मनाते हैं. वे विभिन्न तालाबों, नदी घाटाें पर साफ-सफाई की व्यवस्था देख रहे हैं. इस दौरान जेएनएसी के एसओ संजय कुमार, मनोज झा, बबुआ झा, कैलाश रजक, दिनेश पोद्दार, राकेश जायसवाल आदि उपस्थित थे.
2100 सूप, पूजन सामग्री का मंत्री ने किया वितरण
मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस दौरान 2100 सूप व पूजन सामग्री का वितरण भी किया. छठ महापर्व के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क 2100 सूप (पूजन सामग्री) का वितरण किया. इसके लिए मानगो खुदीराम बोस चौक के समीप शिविर लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




