Jharkhand got third position in yoga Olympiad :हिमालय योग ओलिंपियाड में झारखंड को तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand got third position in yoga Olympiad :हिमालय योग ओलिंपियाड में झारखंड को तीसरा स्थान

जमशेदपुर. बेंगलुरु में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस व्यास) में हिमालय योग ओलिंपियाड का आयोजन किया गया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बेंगलुरु में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस व्यास) में हिमालय योग ओलिंपियाड का आयोजन किया गया गया. इसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. रांची की सोमा रॉय ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता. एस क्रिएटिविटी की अनाब्या आयशा, अराध्या भारद्वाज, अहाना सिंह सहित कुल 18 खिलाड़ियों ने इस ओलिंपियाड में शिरकत की. एस क्रिएटिविटी के प्रशिक्षुओं ने योग आसन, प्राणायाम, षट्कर्म का शानदार प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय योग कोच शर्मिष्ठा रॉय ने इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई. वहीं, टीम के मैनेजर के रूप में रांची के इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपना योगदान दिया. मौके पर शर्मिष्ठा रॉय को एस व्यास संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola