Jharkhand Election 2024: पूर्णिमा दास को टिकट मिलने से बीजेपी में सियासी हलचल तेज, शिवशंकर सिंह समेत कई नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Oct 2024 9:59 PM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से टिकट मिलते ही पार्टी के अंदर हलचल सी मची हुई है. टिकट मिलने की उम्मीद पाले शिवशंकर सिंह समेत कई और नेताओं ने बगावती तेवर अपना लिए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट को लेकर भाजपा में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. टिकट को लेकर कई दावेदार मन ही मन उम्मीद पाले हुए थे. लेकिन ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को यहां से टिकट मिलते ही पार्टी के अंदर हलचल मची हुई है. टिकट मिलने की उम्मीद पाले और पहले से ही चुनाव की तैयारी में जुटे शिवशंकर सिंह ने बगावती तेवर अपना लिया है. उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इसके लिए नामांकन पर्चा भी खरीदा है. शिवशंकर सिंह पुराने भाजपा नेता रहे हैं. भाजपा की महिला नेत्री राजपति देवा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है.

जमशेदपुर पश्चिम- विकास सिंह भी बने बागी

भाजपा नेता विकास सिंह ने भी जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. हालांकि उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन अब तक वे अड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे. विकास सिंह के अलावा भी भाजपा के कई नेता एनडीए गठबंधन के तहत जदयू से प्रत्याशी सरयू राय को टिकट दिये जाने से परेशान हैं. इनमें से कई ऐसे नेता हैं जिन्हें उम्मीद थी कि इस बार उन्हें जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा से टिकट मिलेगा.

पोटका- बारी मुर्मू झामुमो से जुड़ी

पोटका विधानसभा सीट से भाजपा से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी बारी मुर्मू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वे झामुमो में शामिल हो चुकी है. वे जिला परिषद की अध्यक्ष हैं और भाजपा की आदिवासी चेहरा भी हैं. दूसरी ओर, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि अब वे मान चुकी हैं और इस्तीफा वापस ले लिया है. उल्लेखनीय है कि पोटका सीट से भाजपा ने इस बार पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया है.

मनोहरपुर- आजसू पार्टी को सीट मिलने से गुरुचरण नायक नाराज

मनोहरपुर विधानसभा सीट एनडीए गठबंधन के तहत आजसू के खाते में चली गयी है. गुरुचरण नायक यहां से भाजपा के विधायक रह चुके हैं. गुरुचरण नायक को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें इस बार उम्मीदवार बनाएगी. आजसू को सीट दिये जाने से गुरुचरण नायक व उनके समर्थकों में नाराजगी है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: आरजेडी ने की छह उम्मीदवारों की घोषणा, जेल से चुनाव लड़ेंगे सुभाष यादव

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola