Jharkhand: नाबालिग हुई गर्भवती, MGM में मरे हुए बच्चे को दिया जन्म, जांच में हुआ दुष्कर्म का खुलासा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Nov 2022 1:15 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर में 13 वर्षीय नाबालिग गर्भवती हुई. जब उन्हें MGM में भर्ती किया गया तो उन्होंने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया. जांच में पता चला कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है. डॉक्टरों के पूछने पर परिजनों ने बताया कि कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल के प्रसव केंद्र में मंगलवार को बर्मामाइंस की 13 वर्ष की नाबालिग भर्ती हुई. उसने रात में मृत भ्रूण को जन्म दिया. कर्मचारियों ने बताया कि परिजन नाबालिग के पेट में दर्द की शिकायत लेकर आये थे. जांच में पता चला कि वह गर्भवती है. वह प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी. उसके गर्भ में पांच से छह माह का भ्रूण था. बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए चिकित्सकों ने उसका प्रसव कराया. जन्म के बाद पता चला कि वह मरा हुआ है.

डॉक्टरों के पूछने पर परिजनों ने बताया कि कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है. मामले की सूचना अस्पताल के अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार को दी गयी. डॉ कुमार ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस टीम सीडब्ल्यूसी के साथ अस्पताल पहुंची. पूछताछ में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी. पुलिस जांच कर रही है. मामले में एफआइआर दर्ज नहीं हुई है. देर रात सीडब्ल्यूसी की टीम बच्ची को साथ ले गयी.

फिलहाल मामले की जानकारी नहीं मिली है. इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के स्तर से ही सूचना प्राप्त हो सकती है.

दुर्गेश नंदिनी,

सीडीपीओ, जमशेदपुर सदर

बच्ची से दुष्कर्म हुआ है, सीडब्ल्यूसी की टीम को पूछताछ के लिए भेजा गया था. टीम ने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बतायी है. मामले की जांच की जा रही है.

के विजय शंकर, सिटी एसपी

13 वर्ष की नाबालिग बच्ची का डॉक्टरों ने प्रसव कराया है. पांच से छह माह का गर्भ लेकर वह अस्पताल आयी थी. भ्रूण मृत था. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से मिली सूचना के आधार पर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.

डॉ रविंद्र कुमार, अधीक्षक, एमजीएम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola