ePaper

Jharkhand Crime News: जमशेदपुर के सोनारी में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर हुई मौत

Updated at : 29 Jul 2022 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: जमशेदपुर के सोनारी में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर हुई मौत

जमशेदपुर के सोनारी में अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की‍. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक का सोनारी के एक युवक से विवाद की बात बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत खुटाडीह के रहने वाले अजय शाह उर्फ टिंकू पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. अजय अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर की तरफ लौट रहा था. उसी दौरान सोनारी-सी रोड स्थित जोजो पान दुकान के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद की है. अजय के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए MGM मेडिकल कॉलेज भेज दिया है़ घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी विजय शंकर, डीएसपी कमल किशोर, सोनारी थाना प्रभारी अंजनी सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है़

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, अजय सुबह कार से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए गया था. लौटने के क्रम में वह जोजो पान दुकान के पास गाड़ी से उतरकर दूध खरीद रहा था. उसी दौरान तीन से चार की संख्या में अपराधी आए और कुछ बात करने की बात कहकर उसे अपने साथ किनारे लेकर गए. वहां ले जाते ही अजय पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. गोली लगते ही अजय वहीं गिर पड़ा. उसे गिरते ही अपराधी मौके से फरार हो गए.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में सुखाड़ के हालात, किसानों की चिंता बढ़ी, राहत के लिए की विशेष पैकेज की मांग

सोनारी के युवक से हुआ था विवाद

बताया जाता है कि अजय का जेएमएम नेता के साथ अच्छे संबंध थे. कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर सोनारी के ही रहने वाले एक युवक से उसका विवाद हुआ था. इधर, पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस फिलहाल विशेष कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, लेकिन अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात जरूर कह रही है. इधर, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola