झारखंड ब्यार, जेएफए, क्लासिक एट की टीम ने दर्ज की शानदार जीत

Updated at : 12 Jun 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड ब्यार, जेएफए, क्लासिक एट की टीम ने दर्ज की शानदार जीत

जमशेदपुर. जेएसए फुटबॉल लीग के ए डिवीजन वर्ग में बुधवार को कुल तीन मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएसए फुटबॉल लीग के ए डिवीजन वर्ग में बुधवार को कुल तीन मुकाबले खेले गये. गोपाल मैदान खेले गये ए डिवीजन ग्रुप बी के मैच में झारखंड ब्यार की टीम ने बरहा डिशोम फुटबॉल टीम को 3-0 से शिकस्त दी. झारखंड ब्यार के सचिन हांसदा, निबाई मरांडी ने एक-एक गोल किया. वहींं, टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये ग्रुप बी के एक अन्य मैच में जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) ने यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी को 2-0 से मात दी. जेएफए के मुन्ना मार्डी, पंकज हांसदा ने एक-एक गोल किया. आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप-ए के मैच में क्लासिक एट की टीम ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 3-2 से हराया. क्लासिक एट के जयपाल सिंह ने दो और राकेश गोप ने एक गोल किया. वहीं, मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बुद्धेश्वर और दुखू टुडू ने एक-एक गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola