JH TARAPORE WOMEN'S DAY CARROM : सतीश शर्मा व बनारसी साव की टीम बनी विजेता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जेएच तारापोर स्कूल, धातकीडीह स्कूल में इंटरा स्कूल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जेएच तारापोर स्कूल, धातकीडीह स्कूल में इंटरा स्कूल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सतीश शर्मा व बनारसी साव की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, सुनीता तिवारी व अरमिंदर की टीम दूसरे स्थान पर रही. अर्पणा कुमारी व प्रियदर्शनी की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्राचार्या लता शरत व उप प्राचार्या रुखसाना गार्डिन मौजूद थी. टूर्नामेंट में कुल 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का सफल संचालन जेएच तारापोर स्कूल की स्पोर्ट्स कमेटी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




