Jfc vs north east united isl match : नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ जीत दर्ज करने उतरेगी जेएफसी की टीम

Jamshedpur FC players warm up before during match 22 of INDIAN SUPER LEAGUE played between Jamshedpur FC and Inter Kashi FC at the JRD Tata Sports Complex in Jamshedpur on 6th March 2026. Photo: Abhinav Ashish Aind/Focus Sports/ ISL
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच रविवार को गुवाहाटी में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच रविवार को गुवाहाटी में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम पांच बजे से शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण सोनी-10 व फैन कोड पर होगा. लगातार चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही जेएफसी की टीम इस मैच को भी जीतने की पूरी कोशिश करेगी. कुल 12 अंक साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज जेएफसी ने अपने पिछले मैच में इंटर काशी के खिलाफ मात्र दस खिलाड़ियों के से खेलते हुए जीत हासिल की थी. वहीं, इंटर काशी की टीम अंक तालिका में दसवें नंबर है. दोनों टीमों के बीच अबतक 17 मैच खेले गये हैं. इसमें से जेएफसी ने सात व नॉर्थईस्ट की टीम ने चार मैच जीते हैं. वहीं छह मैच ड्रॉ रहा है. मैच से पूर्व जेएफसी के मुख्य कोच ओवन कॉयल ने कहा कि हमारी ताकत एक टीम के रूप में है. हम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. हमें नॉर्थईस्ट के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है. वह एक अच्छी टीम है. वहीं, नॉर्थईस्ट के हेड कोच पेड्रो बेनाली कहा कि हम एक साल बाद अपने घर पर खेलेंगे. इसकी हमें काफी खुशी है. लेकिन, जेएफसी की टीम बेहद शानदार फॉर्म में है. उनको रोकने के लिए हमें मैदान पर पूरी तैयारी की साथ उतरना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




