Jfc vs bengluru fc : जेएफसी व बेंगलुरु के बीच मैच नौ को, 8 हजार टिकट बिके

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :05 May 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jfc vs bengluru fc : जेएफसी व बेंगलुरु के बीच मैच नौ को, 8 हजार टिकट बिके

Jamshedpur FC Fans during match 44 of INDIAN SUPER LEAGUE played between Jamshedpur FC and Mohun Bagan Super Giants at the JRD Tata Sports Complex in Jamshedpur on 4th April 2026. Photo: Abhinav Ashish Aind/Focus Sports/ ISL

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और बेंगलुरू एफसी के बीच नौ मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और बेंगलुरू एफसी के बीच नौ मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. मुकाबले के लिए गुरुवार को बेंगलुरू एफसी की टीम शहर पहुंचेगी. वहीं, इस मुकाबले को लेकर शहर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. मैच के टिकटों की बिक्री जारी है. अभी तक आठ जार टिकट बेचे जा चुके हैं. अंक तालिका में पहले स्थान पर चल रही जेएफसी की टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी. वहीं, बेंगलुरु की टीम में सुनील छेत्री, गुरप्रीत संधु व रायन विलियम्स जैसे खिलाड़ी शामिल है. जो, इस मैच में जेआरडी में खेलते हुए नजर आयेंगे. यह मैच रात साढ़े सात बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola