Jamshedpur bp.ed: बीपीएड की छात्राओं का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur bp.ed: बीपीएड की छात्राओं का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बीपीएड की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बीपीएड की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने स्विमिंग, बास्केटबॉल व बॉलीबॉल खेल की प्रैक्टिकल नॉलेज हासिल की. प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ कामिनी कुमारी के नेतृत्व में किया गया. मौके पर कैप्टन मनीष, आरके मिश्रा, हसन इमाम मलिक व अन्य लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम का सफल संचालन कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. डॉ हसन इमाम मलिक ने छात्राओं की खेल से जुड़ी बारीक जानकारी दी. साथ ही एक कुशल कोच के गुण के बारे में भी बताया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola