ePaper

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में 19 फरवरी से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, गरज के साथ होगी बारिश

Updated at : 17 Feb 2025 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान में छाए रहेंगे बादल

आसमान में छाए रहेंगे बादल

Jamshedpur Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. जमशेदपुर में 19 फरवरी से बादल छाएंगे. 21 और 22 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर-शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. फरवरी माह में ही तेज धूप की वजह से परेशान रहने वाले लोगों को एक बार फिर आंशिक राहत मिलने की संभावना है. 19 फरवरी से शहर के मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 21 और 22 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है.

19 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज


मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से 20 फरवरी तक आसमान में बादल रहेगा. इस कारण धूप से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी होगी, जबकि 21 और 22 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि इससे तापमान में बहुत अधिक कमी नहीं होगी. दिन और रात दोनों ही तापमान लगभग पहले की ही तरह रहेगी.

जमशेदपुर में अगले एक सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान


तिथि : न्यूनतम : अधिकतम
17 फरवरी : 16 डिग्री सेल्सियस : 34 डिग्री सेल्सियस
18 फरवरी : 16 डिग्री सेल्सियस : 33 डिग्री सेल्सियस
19 फरवरी : 16 डिग्री सेल्सियस : 33 डिग्री सेल्सियस
20 फरवरी : 16 डिग्री सेल्सियस : 32 डिग्री सेल्सियस
21 फरवरी : 17 डिग्री सेल्सियस : 33 डिग्री सेल्सियस
22 फरवरी : 16 डिग्री सेल्सियस : 32 डिग्री सेल्सियस

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: झारखंड के 11.80 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन की सौगात, एक साथ मिलेंगे इतने महीने के पैसे

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां ढूंढने से भी कोई इंसान नहीं मिलता, कहां चला गया पूरा का पूरा गांव?

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर होने लगती है बारिश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का अनोखा गांव, जहां भीषण गर्मी में भी होता है ठंड का अहसास

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola