Jamshedpur News : 22.68 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, पंखे के अंदर छुपायी गयी थी पुड़िया
Updated at : 04 Oct 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की सरगना डॉली परवीन के पुत्र शहबाज खान उर्फ गुड्डू (19) व आसुरन बीबी को 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर व 1.49 लाख नकद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की सरगना डॉली परवीन के पुत्र शहबाज खान उर्फ गुड्डू (19) व आसुरन बीबी को 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर व 1.49 लाख नकद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 22.68 लाख रुपये है. ब्राउन शुगर को स्टैंड फैन के नीचे के हिस्से में स्क्रू खोल कर छुपा कर रखा गया था. पकड़ी गयी महिला आसुरन बीबी शहबाज से मिले ब्राउन शुगर का पुड़िया बनाती थी. शहबाज पिछले दो-तीन माह से सरायकेला-खरसावां व पूर्वी सिंहभूम जिले में व्यापक पैमाने पर ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा था.दो माह में पकड़े गये 14 लोग
एसपी श्री लुणायत ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई में दो माह के अंदर 14 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं. सरगना डॉली परवीन समेत पांच लोगों के विरुद्ध पीआइटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




