जमशेदपुर : रात का पारा बढ़ा चढ़ा, 2 और 3 जनवरी को होगी बारिश

Updated at : 29 Dec 2023 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : रात का पारा बढ़ा चढ़ा, 2 और 3 जनवरी को होगी बारिश

शहर के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. हालांकि तापमान अपेक्षाकृत अधिक ही रहा. दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था.

विज्ञापन

शहर के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. हालांकि तापमान अपेक्षाकृत अधिक ही रहा. दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं गुरुवार की रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. यही कारण था कि गुरुवार की रात को लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. रात का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 88 फीसदी थी. शाम को 74 फीसदी तक पहुंच गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो और तीन जनवरी को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही आंशिक बारिश के आसार भी हैं. हालांकि सुबह में कुहासा लोगों को परेशान करेगी.

कैसा रहेगा अगला एक सप्ताह

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

  • 29 दिसंबर : 14 डिग्री सेल्सियस : 27 डिग्री सेल्सियस

  • 30 दिसंबर : 14 डिग्री सेल्सियस : 27 डिग्री सेल्सियस

  • 31 दिसंबर : 14 डिग्री सेल्सियस : 27 डिग्री सेल्सियस

  • 01 जनवरी : 15 डिग्री सेल्सियस : 27 डिग्री सेल्सियस

  • 02 जनवरी : 16 डिग्री सेल्सियस : 28 डिग्री सेल्सियस

  • 03 जनवरी : 16 डिग्री सेल्सियस : 28 डिग्री सेल्सियस

Also Read: जमशेदपुर : करनडीह में सेंगेल अभियान ने मनाया हासा-भाषा विजय दिवस

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola