बागबेड़ा : सूरज हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे सोनू सिंह को मिली अपील बेल

झारखंड हाइकोर्ट में जस्टिस आनंदा सेन व जस्टिस सुभाष चंद्रा की कोर्ट ने मंगलवार को भाजयुमो नेता सह बागबेड़ा निवासी सूरज कुमार हत्याकांड के उम्रकैद के दो सजाफ्ता में एक सोनू सिंह को अपील बेल दी.
जमशेदपुर. झारखंड हाइकोर्ट में जस्टिस आनंदा सेन व जस्टिस सुभाष चंद्रा की कोर्ट ने मंगलवार को भाजयुमो नेता सह बागबेड़ा निवासी सूरज कुमार हत्याकांड के उम्रकैद के दो सजाफ्ता में एक सोनू सिंह को अपील बेल दी. 13 फरवरी 2024 को भाजयुमो नेता सूरज कुमार हत्याकांड में जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट से सोनू सिंह और कमल शर्मा उर्फ गोलू को उम्रकैद की सजा दी थी. 7 दिसंबर 2021 को बागबेड़ा हरगुट्टू बाजार के समीप भाजयुमो बागबेड़ा मंडल के महामंत्री सूरज कुमार पर हमला किया गया था. 9 दिसंबर 2021 को उसकी मौत हो गयी थी. गोलमुरी : अमनदीप सिंह पर फायरिंग में गवाही शुरू जमशेदपुर. एडीजे-3 की कोर्ट में मंगलवार को अमनदीप सिंह पर हुई फायरिंग के केस में गवाही शुरू हुई. पहले दिन चश्मदीद दानवीर सिंह की गवाही हुई. गत साल हुए केस में अब्दुला, अमन सफेदी, चांद शेख फैज आरोपी थे, इसमें अब्दुल्ला व अमन सफेदी पहले से ही जमानत पर है, जबकि झारखंड हाइकोर्ट से शेख फैज को जमानत मिली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




