ePaper

Jamshedpur News : सड़क पर उतरी एसडीओ, कई गाड़ियों की निकाली हवा, कई से वसूला जुर्माना

Updated at : 27 Dec 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : सड़क पर उतरी एसडीओ, कई गाड़ियों की निकाली हवा, कई से वसूला जुर्माना

Jamshedpur News : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शुक्रवार को अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा साकची उपायुक्त कार्यालय के पास तथा बिष्टुपुर मेन रोड, गोपाल मैदान के आसपास नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया.

विज्ञापन

साकची और बिष्टुपुर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ एसडीओ ने चलाया अभियान

Jamshedpur News :

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शुक्रवार को अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा साकची उपायुक्त कार्यालय के पास तथा बिष्टुपुर मेन रोड, गोपाल मैदान के आसपास नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से पार्क किये गये कई वाहनों के टायर की हवा निकाली गयी तथा कई वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया.

शहरवासी समझें अपनी नैतिक जिम्मेदारी

एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने कहा कि शहरवासी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करें. कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को भी समझें. सड़क जाम से सभी वर्गों को परेशानी होती है. एंबुलेंस का आवागमन हो या अन्य आकस्मिक सेवाओं के दौरान आवागमन में समस्या उत्पन्न होती है. शहर को जाम मुक्त रखने में प्रत्येक शहरवासी से सहयोग की अपेक्षा है. उन्होंने शहरवासियों से नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करने की अपील की. जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी, यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. जांच टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, एमवीआई सूरज हेंब्रम व सड़क सुरक्षा की टीम शामिल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola