परसुडीह : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, कराया गर्भपात

परसुडीह : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, कराया गर्भपात
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर परसुडीह की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और मारपीट के मामले में परसुडीह थाने में केस दर्ज कराया है. इस मामले में युवती ने आरोपी सूरज भगत और उनके परिवार के यद्युपि भगत और सविता भगत को आरोपी बनाया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला एक जनवरी 2020 से सात मार्च 2024 के बीच का है. मिली जानकारी के अनुसार युवती का सूरज से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान सूरज ने उससे शादी करने की बात कह कर उसे झांसा में लिया. उसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये. इस दौरान युवती गर्भवती हो गयी. लेकिन सूरज ने जबरन युवती का गर्भपात करा दिया. उसके बाद जब युवती सूरज के परिजन से मिलने के लिए गयी, तो घर वालों ने मिल कर उसके साथ मारपीट की. गाली-गलौज कर उसे घर से भगा दिया. इसके बाद युवती ने परसुडीह थाने में प्रेमी सूरज और उनके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




