Jamshedpur News : ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी युवक की हुई मौत

Updated at : 04 Nov 2024 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी युवक की हुई मौत

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह- सुंदरनगर सड़क किनारे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से पियतु सोय (23) की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह- सुंदरनगर सड़क किनारे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से पियतु सोय (23) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पियतु सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह रंगागोड़ा का रहने वाला था. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मंगलवार को पियतु के शव का पोस्टमॉर्टम किया जायेगा. घटना रविवार देर रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात सुंदरनगर पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी हो गया है. सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस पहुंची और उसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन की. छानबीन के दौरान शव की शिनाख्त रंगागोड़ा के पियतु के रूप में हुई. इसके बाद परसुडीह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. परसुडीह पुलिस ने बताया कि पियतु के परिजन कमलपुर में हैं. मंगलवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जायेगा. पियतु रेलवे लाइन किनारे क्या करने गया था, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola