Jamshedpur News : बिष्टुपुर : बिरयानी लेने जा रही स्कूटी सवार महिला से चेन छीना, गिरकर हुई जख्मी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थानांतर्गत जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के पास स्कूटी से जा रही महिला रिंकू झा के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थानांतर्गत जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के पास स्कूटी से जा रही महिला रिंकू झा के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली. छिनतई के दौरान स्कूटी से गिरकर रिंकू गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे की है. घटना के संबंध में रिंकू की सहेली लक्ष्मी ने बताया कि रिंकू सीतारामडेरा की रहने वाली है.

वह हैदराबाद में नौकरी करती है. छुट्टी में जमशेदपुर अपने घर आयी है. सोमवार को स्कूटी से बाजार आयी थी. बाजार में काम करने के बाद बिष्टुपुर की ओर बिरयानी लेने के लिए जा रही थी. जैसे ही वह जेआरडी के पास पहुंची. बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. चलती स्कूटी से छिनतई के कारण वह स्कूटी के साथ गिरकर जख्मी हो गयी. रिंकू के सिर में गंभीर चोट लगी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola