Jamshedpur News : सोनारी में मेला देखने की जिद करने पर पत्नी को टांगी से काट डाला, पति गिरफ्तार

Jamshedpur News : मेला देखने की जिद करने पर सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर सिदो-कान्हू बस्ती रोड नंबर-3 में रहनेवाली 22 वर्षीय चांदमुनी मुर्मू की उसके पति संजय मुर्मू ने टांगी से काट कर हत्या कर दी.
घटना को अंजाम देकर दरवाजा बंद कर पति हो गया था फरार
पुलिस ने रात में आकर किया शव बरामद
Jamshedpur News :
मेला देखने की जिद करने पर सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर सिदो-कान्हू बस्ती रोड नंबर-3 में रहनेवाली 22 वर्षीय चांदमुनी मुर्मू की उसके पति संजय मुर्मू ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना सोमवार दोपहर की है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को देर रात साढ़े दस बजे मिली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है.दिहाड़ी मजदूरी करते थे दोनों पति-पत्नी
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सोनारी थाना प्रभारी ने बताया कि सिदो-कान्हू बस्ती में रहनेवाले संजय और उसकी पत्नी चांदमुनी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे. चांदमुनी मुर्मू अपने पति से जादूगोड़ा मार्ग पर लगे मेला देखने की लगातार जिद कर रही थी. उसका पति उसे मेला देखने लेकर नहीं जा रहा था और अकेले जाने से भी मना कर रहा था. इसी बीच दोपहर के वक्त दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद घर में रखी टांगी से संजय मुर्मू ने अपनी पत्नी पर लगातार कई वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह घर बंद कर फरार हो गया.
संदेह होने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी
देर शाम तक घर पर किसी तरह की हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ. इसके बाद रात के वक्त पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो देखा अंदर शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए रोड नंबर-3 में ही घूम रहे उसके पति संजय मुर्मू को हिरासत में ले लिया. उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सारी बात बतायी. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर संजय मुर्मू को मंगलवार को जेल भेज दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




