Jamshedpur News : एमजीएम कॉलेज छात्रावास का हाल बेहाल, ''''आकस्मिकता निधि'''' से मरम्मत कराये सरकार : सरयू राय

Updated at : 18 Sep 2024 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : एमजीएम कॉलेज छात्रावास का हाल बेहाल, ''''आकस्मिकता निधि'''' से मरम्मत कराये सरकार : सरयू राय

Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रावास की अमानवीय दुर्दशा दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को वांछित निधि उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन

विधायक ने वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर मांगी मदद, बताया हाल

Jamshedpur News :

विधायक सरयू राय ने वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रावास की अमानवीय दुर्दशा दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को वांछित निधि उपलब्ध कराने की मांग की है. श्री राय ने छात्रावास की तस्वीर और वीडियो भी वित्त मंत्री को भेजी है. श्री राय ने कहा कि मेधावी छात्र किस अमानवीय स्थित में छात्रावास में रहते हैं और तमाम कठिनाइयों के बीच अध्ययन करते हैं, इसका सहज अनुमान लगा सकते हैं. श्री राय ने कहा कि ऐसा नहीं कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने अपने छात्रावास की दुर्दशा की आवाज नहीं उठायी है. इन्होंने हर संभव सक्षम एवं उपयुक्त का दरवाजा खटखटाया. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक से गुजारिश की है. साल भर पहले स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों के अनुरोध पर इनके छात्रावास का निरीक्षण किया और स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया, परंतु अबतक हुआ कुछ नहीं.

श्री राय ने वित्तमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वित्त विभाग एमजीएम मेडिकल कॉलेज छात्रावास की मरम्मत कराने और इसे मेधावी छात्रों के रहने एवं अध्ययन लायक बनाने के लिए विशेष निधि का उपबंध करे. महीना भर के भीतर विधानसभा चुनाव घोषित होने की संभावना है और इस बीच विधानसभा का सत्र भी अब संभव नहीं है. साथ ही राज्य का वार्षिक बजट के बाद प्रथम अनुपूरक बजट भी पारित हो चुका है, इसलिए सरकारी खजाना से निधि उपलब्ध कराने के विकल्प सीमित है. या तो एमजीएम मेडिकल कॉलेज छात्रावास की मरम्मत के कार्य को अतिआवश्यक मानकर इस मद में “आकस्मिकता निधि” से व्यय का उपबंध किया जा सकता है या स्वास्थ्य सचिव को निर्देशित किया जा सकता है कि विभाग में विभिन्न मदों की अप्रयुक्त राशियों को छात्रावास मरम्मत मद में स्थानांतरित कर आवश्यक राशि का उपबंध करने का प्रस्ताव वे वित्त विभाग को भेजें. ये दोनों ही विकल्प वित्त विभाग की सहमति से ही कार्यरूप में लाये जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola