Jamshedpur News : ढाई माह पहले ही धुंध को लेकर छह ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
Updated at : 12 Sep 2024 8:42 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : रेलवे ने करीब ढाई महीने पहले ही धुंध को लेकर छह ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दिसंबर से लेकर जनवरी माह तक में चार ट्रेनों को धुंध के कारण रद्द कर दिया गया है. इसमें टाटानगर से खुलने वाली टाटा अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग ट्रेन संख्या (18103-18104) भी शामिल है.
विज्ञापन
टाटा-अमृतसर भी दिसंबर से फरवरी तक रद्द
Jamshedpur News :
रेलवे ने करीब ढाई महीने पहले ही धुंध को लेकर छह ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दिसंबर से लेकर जनवरी माह तक में चार ट्रेनों को धुंध के कारण रद्द कर दिया गया है. इसमें टाटानगर से खुलने वाली टाटा अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग ट्रेन संख्या (18103-18104) भी शामिल है. गुरुवार को रेलवे ने जारी एक नोटिफिकेशन में बताया है कि धुंधला मौसम के कारण इन ट्रेनों को रद्द किया जाता है. इसके तहत टाटा अमृतसर ट्रेन को 2 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. वहीं, अमृतसर से टाटा ट्रेन को 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. दोनों ही ट्रेनों का 26 ट्रिप रद्द किया गया है. वहीं, आनंद विहार हटिया ट्रेन को 3 दिसंबर से 10 जनवरी तक, हटिया आनंद विहार ट्रेन को 2 दिसंबर से 9 दिसंबर तक, संतरागाछी से आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन को 2 दिसंबर से 6 जनवरी तक, आनंद विहार से संतरागाछी ट्रेन को 3 दिसंबर से 7 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




