jamshedpur news : सिदगोड़ा : 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला और युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : सिदगोड़ा : 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला और युवक गिरफ्तार

सिदगोड़ा थाने की पुलिस ने भालुबासा टीओपी के पास जर्जर क्वार्टर में रविवार की रात छापेमारी कर एक महिला और एक युवक को 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया

विज्ञापन

jamshedpur news :

सिदगोड़ा थाने की पुलिस ने भालुबासा टीओपी के पास जर्जर क्वार्टर में रविवार की रात छापेमारी कर एक महिला और एक युवक को 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, तो उन्हें पकड़ लिया गया. युवक की जेब से 25 पुड़िया और महिला के पास से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. गिरफ्तार महिला प्रीति कुमारी भुइयांडीह छायानगर की रहने वाली है, जबकि युवक राहुल सांडिल बागुनहातु रोड नंबर 3 का रहने वाला है. गिरफ्तार महिला के पास से 5480 रुपये और मोबाइल भी बरामद किया गया है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि आदित्यपुर से ब्राउन शुगर लाया था. गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के साथ डीएसपी भोला प्रसाद सिंह, एसआइ विकास कुमार, राजूलाल स्वांसी, एएसआइ प्रमोद कुमार, औरेला कुजुर, हवलदार जुबेल हांसदा, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार व इकराम अंसारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola