jamshedpur news : जमशेदपुर से एक महिला समेत सात अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : जमशेदपुर से एक महिला समेत सात अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद का चुनाव

विज्ञापन

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद का चुनाव

पश्चिम सिंहभूम से दो अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

jamshedpur news :

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव को लेकर जमशेदपुर से अब तक एक महिला समेत सात अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है. इनमें वर्तमान स्टेट बार काउंसिल के दो टर्म के वाइस चेयरमैन रहे अधिवक्ता राजेश शुक्ल ने अपना नामांकन दाखिल किया. वे तीसरी बार नामांकन करने वाले जमशेदपुर के पहले अधिवक्ता हैं. इसके अलावा पहली बार चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, जमशेदपुर से जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सह अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन, अधिवक्ता राजेश जायसवाल, अधिवक्ता हमीद रजा खान, अधिवक्ता मोहम्मद आफताब आलम व अधिवक्ता विनीता सिंह ने नामांकन दाखिल किया. इनमें राजेश शुक्ल व विनीता सिंह ने दो-दो सेट व अन्य ने एक-एक सेट में नामांकन किया. वहीं, पश्चिम सिंहभूम जिले से अनिल महतो व सत्यव्रत ज्योतिषी ने नामांकन दाखिल किया. बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन निर्धारित है.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola