jamshedpur news : मानगो में संध्या सिंह व जुगसलाई में रिंकू सिंह होंगी भाजपा समर्थित उम्मीदवार
Updated at : 03 Feb 2026 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के नामों की फाइनल सूची बना ली है.
विज्ञापन
jamshedpur news :
मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के नामों की फाइनल सूची बना ली है. मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह को भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जुगसलाई के प्रमुख कारोबारी और भाजपा से जुड़े गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह को समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है. इसकी पुष्टि भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की. उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी आधार पर नहीं हो रहा है, लेकिन भाजपा अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत से उतरेगी. जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जुगसलाई में टाटा स्टील यूआइएसएल के माध्यम से बेहतर पानी और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करना है. इसके साथ ही वे महिला कॉलेज की स्थापना, पेयजल की गुणवत्ता सुधार, पार्किंग व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सफीगंज मोहल्ले की जल समस्या समाधान, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत, बच्चों के लिए पार्क और कचरा प्रबंधन पर काम करेंगी.मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो का सर्वांगीण विकास है, जिसमें पानी, बिजली, सड़क, सफाई और बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम किया जायेगा. उन्होंने भाजपा का समर्थन मिलने पर अपने पति नीरज सिंह के साथ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




