jamshedpur news : छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रहीं साकची की आर्शी

स्टार प्लस की धारावाहिक 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' में मिला अंडरकवर कॉप का किरदार
स्टार प्लस की धारावाहिक ”मिस्टर एंड मिसेज परशुराम” में मिला अंडरकवर कॉप का किरदार
jamshedpur news : लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिभा अब केवल उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि कला और अभिनय की दुनिया में भी यहां के युवा अपनी धमक पैदा कर रहे हैं. इन दिनों साकची, राजेंद्र नगर की रहने वाली आर्शी भारती स्टार प्लस की चर्चित धारावाहिक ””मिस्टर एंड मिसेज परशुराम”” में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. इस सीरियल में आर्शी एक ””अंडरकवर कॉप”” (गुप्तचर पुलिस) की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिसे समीक्षकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. अपनी प्रेरणा के बारे में बात करते हुए आर्शी कहती हैं कि जमशेदपुर ने इंडस्ट्री को आर. माधवन, इम्तियाज अली, तनुश्री दत्ता और शिल्पा राव जैसे दिग्गज दिए हैं. मेरा लक्ष्य है कि मैं अपनी लगन, मेहनत और कला के प्रति सच्ची निष्ठा से वह मुकाम हासिल करूं कि आने वाले समय में बॉलीवुड में जमशेदपुर की पहचान आर्शी भारती के नाम से भी हो.निगेटिव इमेज से बाहर निकलकर बनीं ””लेडी सिंघम””
आर्शी ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत के दौरान अपने सफर के कई दिलचस्प पहलुओं को साझा किया. उन्होंने बताया कि स्टार प्लस पर प्रतिदिन रात 8:30 बजे प्रसारित होने वाला यह शो उनकी करियर का एक महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट है. आर्शी के अनुसार, इससे पहले उन्होंने दर्जनों टीवी सीरियल्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम किया है, लेकिन उनमें से अधिकांश भूमिकाएं ””ग्रे शेड्स”” या निगेटिव थी. यह दूसरी बार है, जब मुझे एक सकारात्मक और बेहद शक्तिशाली किरदार निभाने का मौका मिला है. एक पुलिस अधिकारी के इस रोल के लिए उन्हें न केवल अपनी अभिनय क्षमता, बल्कि शारीरिक फिटनेस और गंभीरता पर भी काफी मेहनत करनी पड़ी है. ”लेडी सिंघम” के इस नये अवतार को वह भरपूर एन्जॉय कर रही हैं.सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की रही है स्टूडेंट
आर्शी की सफलता की नींव जमशेदपुर में ही पड़ी. उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की, जिसके बाद जेएच तारापोर स्कूल धतकीडीह से 12वीं की शिक्षा प्राप्त की. बचपन से ही कला के प्रति रुझान होने के कारण उन्होंने ह्विस्लिंग वुड इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से बीबीए इन मीडिया कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की, जबकि एक्टिंग की शिक्षा किशोर नमित एक्टिंग इंस्टीट्यूट से लेकर सपनों की नगरी मुंबई में एक्टिंग के क्षेत्र में रुख किया. उनके पिता राजेश भारती शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं. वे अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं.
ओटीटी और बड़े बैनर की फिल्मों का भी मिला प्रस्ताव
आर्शी की प्रतिभा केवल टीवी तक सीमित नहीं है. उन्होंने बताया कि वह बालाजी ओटीटी की वेब सीरीज ””मगध सम्राट”” (मायथो ड्रामा) में भी एक अहम भूमिका निभा चुकी हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. अपनी बढ़ती लोकप्रियता के बीच, उन्हें हाल ही में एक बड़े बैनर की फिल्म का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन पहले से तय शूटिंग शेड्यूल (डेट्स की कमी) के कारण उन्हें इसे अस्वीकार करना पड़ा. आर्शी का मानना है कि काम की गुणवत्ता मात्रा से अधिक महत्वपूर्ण है.आर्शी भारती का सफरनामा
प्लेटफॉर्म : शो / वेब सीरीज : किरदार का प्रकारस्टार प्लस : मिस्टर एंड मिसेज परशुराम : अंडरकवर कॉप (लीड)सोनी टीवी : पुष्पा इम्पॉसिबल : चरित्र भूमिकास्टार प्लस : रब रक्खा : महत्वपूर्ण भूमिकासोनी टीवी : बरसातें : सहायक भूमिका
सोनी टीवी : तारक मेहता का उल्टा चश्मा कैमियो / विशेष भूमिकाओटीटी : मगध सम्राट (अपकमिंग) : ऐतिहासिक पात्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




