Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन का आरपीएफ कमांडेंट ने किया निरीक्षण, आइजी का दौरा 30 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डिवीजनल कमांडेंट पी शंकर कुट्टी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डिवीजनल कमांडेंट पी शंकर कुट्टी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान आरपीएफ के टाटानगर पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने स्टेशन क्षेत्र को देखा. दोनों इंट्री प्वाइंट को समझने का प्रयास किया.चेकिंग अभियान को तेज करने का निर्देश
इसके अलावा स्टेशन पर सुरक्षा के क्या इंतजाम है, कहां कमियां है, उसको भी देखा. दरअसल, आइजी का दौरा 30 नवंबर को होने वाला है. इसको लेकर कमांडेंट ने तैयारियों का जायजा लिया. श्री कुट्टी ने बताया कि आइजी का दौरा होने वाला है. इसके अलावा कई सारे सुधार के आदेश दिये गये हैं. खास तौर पर चेकिंग अभियान को तेज करने को कहा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










