Jamshedpur News: शहर के राजकुमार यादव बने झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम के कोच

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजकुमार यादव को झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है.
Jamshedpur News: जमशेदपुर के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजकुमार यादव को झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है. जमशेदपुर बीएसएनएल में राज भाषा अधिकारी के रूप में कार्यरत राजकुमार यादव बीसीसीआइ से सर्टिफाइड कोच है. राजकुमार यादव बीसीसीआइ लेवल-1 और लेवल-टू कोर्चिंग सर्टिफेट हासिल कर चुके हैं.
अपने जमाने के मध्य गति के तेज गेंदबाज रहे राजकुमार यादव इससे पहले झारखंड, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीम को कोचिंग प्रदान कर चुके हैं. फिलहाल झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर सह कंडिशनिंग कैंप की शुरुआत रांची में हो चुकी है. जहां, पर राज्य भर की लगभग 25 सीनियर महिला क्रिकेटर शिरकत कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










