Jamshedpur News : प्रभात इम्पैक्ट : बीडीओ ने बागबेड़ा कॉलोनी का किया दौरा, समस्याओं पर की चर्चा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सीवरेज सिस्टम, रोड व नाली का खस्ताहाल है. कॉलोनीवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. कॉलोनी वासियों की समस्या को दैनिक प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की.
विज्ञापन
बीडीओ ने बागबेड़ा कॉलोनी के दोनों मुखिया को 26 से पहले कचरा उठाव शुरू करने का दिया निर्देश
कॉलोनीवासियों संग समस्याओं पर की चर्चा
खटाल संचालकों को गोबर समेत अन्य कचरा नाली में नहीं फेंकने की दी हिदायत
Jamshedpur News :
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सीवरेज सिस्टम, रोड व नाली का खस्ताहाल है. कॉलोनीवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. कॉलोनी वासियों की समस्या को दैनिक प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की. खबर पर संज्ञान लेते हुये जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी का दौरा कर समस्याओं को देखा और कॉलोनी वासियों से बातचीत की. इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोंड व मध्य बागबेड़ा पंचायत की मुखिया उमा मुंडा से भी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान निकालने पर चर्चा की.बीडीओ सुमित प्रकाश ने दोनों मुखियाओं को 26 जनवरी से पहले हर हाल में कचरा उठाव को शुरू करने का निर्देश दिया. किसी तरह की समस्या होने पर सीधे संपर्क करने की बात कही. दौरा के दौरान बीडीओ सुमित प्रकाश के साथ प्रखंड कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुशील कुमार, शनि भूषण, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, मुखिया राजकुमार गौड़, मुखिया उमा मुंडा, गौरी टोप्पो समेत अन्य मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन