Jamshedpur News : पीएम आवास : लाभुकों को जल्द मिलेगी चाबी, मंत्री ने मई में गृह प्रवेश का दिया भरोसा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को आवंटित फ्लैट की चाबी जल्द सौंपने की मांग को लेकर विधायक सरयू राय ने रांची में राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की.
विज्ञापन
सरयू राय ने विभागीय मंत्री और सचिव के साथ की बैठक
Jamshedpur News :
बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को आवंटित फ्लैट की चाबी जल्द सौंपने की मांग को लेकर विधायक सरयू राय ने रांची में राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की. उन्होंने लाभुकों की समस्याओं से मंत्री व सचिव को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि विभाग की सुस्ती के कारण पूरा पैसा जमा कर देने और बिजली कनेक्शन ले लेने के बाद भी लाभुकों को आवंटित फ्लैट की चाबी नहीं दी जा रही है. लाभुक बैंक का सूद और मकान का भाड़ा देने में परेशान हैं. श्री राय ने मंत्री को बताया कि कल 200 से अधिक लाभुक उनके पास आये और अपनी समस्या बतायी. लाभुकों को अधिकारियों की तरफ से कोई सटिक जवाब नहीं दिया जा रहा है. लाभुकों ने कहा कि 6 मई को गृह प्रवेश का अच्छा दिन है, इसलिए वो अपने फ्लैट पर पूजा करना चाहते हैं. सरयू राय ने बताया कि वे 4 मई को मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात करने के लिए रांची पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने विभागीय मंत्री और प्रधान सचिव से विस्तृत चर्चा की.मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 6 मई की तिथि काफी नजदीक है, इसलिए उस दिन चाबी सौंपना संभव नहीं हो पायेगा. हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि मई माह के भीतर ही किसी भी दिन लाभुकों को उनके फ्लैट की चाबी सौंप दी जायेगी और गृह प्रवेश कराया जायेगा.
मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि इस अवसर पर सरकार एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री, जिले के सांसद, विधायक और वरीय अधिकारी शामिल होंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










