ePaper

Jamshedpur News :सोनारी में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Updated at : 27 Nov 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News :सोनारी में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Jamshedpur News : सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह में 10 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है. घटना मंगलवार की देर शाम की है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह में 10 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है. घटना मंगलवार की देर शाम की है. पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत सोनारी थाना में की. शिकायत मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस ने आरोपी दीप मछुआ (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर ले गयी. पुलिस दीप मछुआ से सख्ती से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार दीप मछुआ शादीसुदा है. इधर, सोनारी थाना की पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये बुधवार को एमजीएम अस्पताल भेजा.

पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार की शाम बेटी घर के पास खेल रही थी. कुछ देर बाद जब घर लौटी तो उसके कपड़े में खून के निशान थे. बेटी ठीक से बोल नहीं पाती है. मैंने जब दीपू से पूछा तो उसने कुछ भी गलत करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद हमलोग बच्ची को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल ले गये. पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलाये. इधर, पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म का केस किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola