Jamshedpur News : मॉडल टीकाकरण केंद्र की हुई शुरुआत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में चल रहे बच्चों के ओपीडी बिल्डिंग में मॉडल टीकाकरण कॉर्नर की शुरुआत की गयी है. नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को बेहतर स्वरूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.
विज्ञापन
केंद्र में बच्चों के मनोरंजन का रखा गया है पूरा ख्याल
Jamshedpur News :
खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में चल रहे बच्चों के ओपीडी बिल्डिंग में मॉडल टीकाकरण कॉर्नर की शुरुआत की गयी है. नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को बेहतर स्वरूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. टीकाकरण के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है. इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि नवजात शिशुओं में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का सरकार का लक्ष्य है, जिसके प्रति आम लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. मॉडल टीकाकरण कार्नर में बच्चों को खेलने के लिए आवश्यक खिलौने रखे गये हैं. साथ ही दीवारों पर कई कार्टून कैरेक्टर बनाकर बच्चों के मनोरंजन का ख्याल रखा जा रहा है. इससे सरकारी केंद्रों में टीकाकरण कराने से परहेज करने वाले इसके प्रति आकर्षित होंगे. केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण पूरी तरह नि:शुल्क किया जायेगा. इस सेंटर में बच्चों को सुलाने, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, टीकाकरण कराने के लिए आने वाली माताओं तथा अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था, टीकाकरण करने वाले कर्मियों के बैठने की व्यवस्था के अलावा वैक्सीन के रख-रखाव की समुचित व्यवस्था की गयी है. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ टीकाकरण के फायदों का बोर्ड भी लगाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










