jamshedpur news : युवा ज्ञान समागम में मानव घोष को मिला तीसरा स्थान
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन

झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित युवा ज्ञान समागम 2025-26 के तहत राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्र मानव घोष ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया.
विज्ञापन
jamshedpur news :
झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित युवा ज्ञान समागम 2025-26 के तहत राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्र मानव घोष ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को ज्ञान, तर्कशक्ति और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का मंच देना था. जेपी रोड हलुदबनी निवासी मानव घोष ने मुख्य वक्ता के रूप में तथ्यात्मक तर्क, स्पष्ट विचार और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के 25 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें मानव ने कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया. इस उपलब्धि पर आयोग अध्यक्ष कुमार गौरव ने उसे 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










