jamshedpur news : मानगो नगर निगम के सभी वार्ड और मेयर पद पर प्रत्याशी उतारेगा जदयू
Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 11:41 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जनता दल (यूनाइटेड) की मानगो नगर निगम चुनाव समिति की अहम बैठक मानगो एनएच 33 के सन सिटी में आयोजित हुई.
विज्ञापन
jamshedpur news :
जनता दल (यूनाइटेड) की मानगो नगर निगम चुनाव समिति की अहम बैठक मानगो एनएच 33 के सन सिटी में आयोजित हुई. बैठक में तय किया गया कि जनता दल (यूनाइटेड) मानगो नगर निगम के सभी 36 वार्डों में अपना प्रत्याशी उतारेगा. इसके साथ ही मेयर पद पर भी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी. बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और संभावित प्रत्याशियों को लेकर गहन चर्चा की गयी. पार्टी नेताओं ने बताया कि विभिन्न वार्डों से प्रत्याशी के लिए आवेदन भी पार्टी को प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी जांच-पड़ताल कर योग्य और जनसमर्थन वाले उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की. इसमें जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में चुनाव समिति के तीनों सदस्य, मानगो के तीनों क्षेत्र अध्यक्ष लालू गौड़, मुश्ताक अहमद व प्रवीण सिंह मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










