jamshedpur news : होली पर कटहल के दाम में दोगुना उछाल, प्रति किलो 100 रुपये तक पहुंचा
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन

दो दिन पहले तक कटहल 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था
विज्ञापन
jamshedpur news :
होली को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, लेकिन त्योहार के साथ ही बाजार में सब्जियों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. खासतौर पर शाकाहारियों के “मटन” कहे जाने वाले कटहल के दामों में जबरदस्त उछाल आया है. दो दिन पहले तक कटहल 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो अब बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो हो गया है. साकची के सब्जी विक्रेता धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, होली में कटहल की मांग काफी बढ़ जाती है, लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इस समय सिमडेगा और खूंटी की बजाय भुवनेश्वर से कटहल मंगाया जा रहा है, जिससे परिवहन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है. थोक बाजार में कटहल 70 रुपये किलो बिक रहा है, जिसके बाद खुदरा बाजार में इसे काटकर 100 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है. होली के दिन कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.सब्जियों के दाम
चना झांड़ी : 25 रुपये प्रति बंडलमटर : 30 रुपये प्रति किलोपत्ता वाला प्याज : 20 रुपये प्रति किलो
भिंडी : 100 रुपये प्रति किलोसहजन सुट्टी : 100-120 रुपये प्रति किलोकरेला : 60 रुपये प्रति किलोखीरा : 60 रुपये प्रति किलो
टमाटर : 20-30 रुपये प्रति किलो15 क्विंटल चिकन और 6 क्विंटल मटन की बिक्री का अनुमान
होली पर चिकन और मटन की मांग भी बढ़ जाती है. इस बार होली बुधवार को होने के कारण विक्रेता अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं. शहर में करीब 500 से अधिक चिकन और मटन की दुकानें हैं. अनुमान है कि 15 क्विंटल चिकन और 6 क्विंटल मटन की बिक्री हो सकती है. सोमवार तक मटन 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जिसे बढ़ाकर 900 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है. मांग अधिक होने और आपूर्ति कम होने के कारण दाम बढ़े हैं.मटन-चिकन की कीमतें
मटन : 900 रुपये प्रति किलोदेसी मुर्गा : 500-600 रुपये प्रति किलोपॉल्ट्री मुर्गा : 150-160 रुपये प्रति किलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










