jamshedpur news : बाइक रैली में हेलमेट मैन राघवेंद्र ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन

रेल सिविल डिफेंस टीम ने भारत के प्रसिद्ध “हेलमेट मैन” राघवेंद्र कुमार के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली के माध्यम से शहरवासियों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया.
विज्ञापन
jamshedpur news :
रेल सिविल डिफेंस टीम ने भारत के प्रसिद्ध “हेलमेट मैन” राघवेंद्र कुमार के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली के माध्यम से शहरवासियों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया. इस बाइक रैली का आयोजन यंग इंडिया ग्रुप द्वारा किया गया. कार्यक्रम मुख्य अतिथि हेलमेट मैन ने राइडर ग्रुप, रेल सिविल डिफेंस टीम और आरकेएम मोटरसाइकिल ग्रुप के सदस्यों को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ती मौतों की संख्या बेहद चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि अब चार साल के बच्चों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा के प्रति गंभीरता को समझा जा सकता है. उन्होंने कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त किया गया. संतोष कुमार ने सभी राइडर्स को हेलमेट पहनने, जेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल देखने, गति सीमा और सीट बेल्ट के पालन की शपथ दिलाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सावधानी ही जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है. इसके बाद राघवेंद्र कुमार और यंग इंडिया ग्रुप के सदस्यों ने फ्लैग ऑफ कर सड़क सुरक्षा बाइक रैली 3.0 का शुभारंभ किया. रैली सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से शुरू होकर बिष्टुपुर मुख्य सड़क, पीएम मॉल, आदित्यपुर महिला कॉलेज होते हुए कीनन स्टेडियम के पास समाप्त हुई. इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस टीम सदस्य कल्याण कुमार साहू, अनिल कुमार सिह, रितेश गुहा, अमित कुमार, वीरेंद्र मंडल, संदीप कुमार, गीता कुमारी, कंचन, अनामिका मंडल, यंग इंडिया ग्रुप प्रमुख उदित अग्रवाल, श्रुति, जोड़ी राइडर ग्रुप, आरकेएमसी मोटरसाइकिल ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










