Jamshedpur News : महिला से सोने की चेन की छिनतई, 5 किमी तक किया पीछा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो पारडीह ऊपर बस्ती निवासी शिक्षक ब्रजेश नारायण प्रसाद की पत्नी नीरा नारायण प्रसाद के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और जितिया छीन कर मौके से फरार हो गये. घटना रविवार की है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
मानगो पारडीह ऊपर बस्ती निवासी शिक्षक ब्रजेश नारायण प्रसाद की पत्नी नीरा नारायण प्रसाद के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और जितिया छीन कर मौके से फरार हो गये. घटना रविवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नीरा अपने पति ब्रजेश के साथ स्कूटी से मानगो से साकची की ओर जा रही थी. उसी दौरान एक सीबीजेड बाइक से आये बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गये. ब्रजेश ने बताया कि छिनतई के बाद अपराधी शीतला मंदिर, नागरमल, मरीन ड्राइव होते हुए भाग निकले. उन्होंने अपराधियों का लगभग पांच किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आए. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. नीरा ने बताया कि घटना के बाद कई बार उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी देने का प्रयास किया. लेकिन उनका फोन कनेक्ट ही नहीं हो पाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










