Jamshedpur News : टाटा स्टील में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला 5 लाख रुपये मुआवजा

Updated at : 16 Apr 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटा स्टील में सोमवार की रात हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में कार्यरत ठेका कर्मी विजय कुमार पाणिग्रही (50 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

60 वर्षों तक 50 हजार प्रतिमाह देगी कंपनी, हुआ लिखित समझौता

Jamshedpur News :

टाटा स्टील में सोमवार की रात हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में कार्यरत ठेका कर्मी विजय कुमार पाणिग्रही (50 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी. घटना के बाद मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह उनके प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच मुआवजा संबंधी सहमति बनवायी. जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित आवास पर हुए इस समझौते में संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली. समझौते के तहत ठेका कंपनी की ओर से प्राथमिक राहत स्वरूप 5 लाख रुपये की राशि स्व. विजय पाणिग्रही के खाते में तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की गयी. इसके अतिरिक्त, पीएफ, इएसआइसी और ग्रेच्युटी के रूप में जमा लगभग साढ़े दस लाख रुपये की शीघ्र निकासी पर सहमति बनी. इसके साथ ही, स्व. विजय पाणिग्रही की सेवा आयु 60 वर्ष तक मानी जायेगी और इस अवधि तक उनके आश्रित को प्रतिमाह करीब 50 हजार रुपये की सहायता राशि ठेका कंपनी द्वारा भुगतान करने पर लिखित सहमति बनी, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

इस अवसर पर गुंजन यादव ने कहा कि हम खोये हुए जीवन को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में सहारा देने का प्रयास अवश्य कर सकते हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि विधायक पूर्णिमा साहू इस कठिन समय में परिजनों के साथ हैं और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करेंगे. इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, बिरसानागर मंडल के भाजपा अध्यक्ष बबलू गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, जगदीश पाणिग्रही, मनबोध दास, मृणाल बनर्जी, वापी परिदा, मिरिंडा नाग समेत स्थानीय निवासी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola