jamshedpur news : जमशेदपुर मदर प्लांट में अब एक साथ बनेंगे डीजल और इलेक्ट्रिक ट्रक : विशाल बादशाह

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
नयी दिल्ली में ''प्रभात खबर'' से विशेष बातचीत में बोले टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट- यूरोपीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगे नये वाहन
नयी दिल्ली में ””प्रभात खबर”” से विशेष बातचीत में बोले टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट- यूरोपीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगे नये वाहन
jamshedpur news :
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स) विशाल बादशाह ने कहा कि जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स का ””मदर प्लांट”” अब विश्व स्तरीय स्मार्ट और ग्रीन मोबिलिटी का केंद्र बन चुका है. नयी दिल्ली में आयोजित मेगा लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान प्रभात खबर संवाददाता से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि जमशेदपुर प्लांट को ””मल्टी-मॉडल”” असेंबली लाइन के साथ पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है. प्लांट की नयी संरचना इतनी लचीला है कि अब एक ही छत के नीचे डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन संभव है. हमने अपनी असेंबली लाइन को नयी डिजाइन और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड किया है. उनसे बातचीत के मुख्य अंश…Q. जमशेदपुर मदर प्लांट में क्या बड़ा बदलाव किया गया है?
जवाब : जमशेदपुर प्लांट टाटा मोटर्स के सबसे विश्वसनीय और ””वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट”” बना रहा है. यहां निर्मित वाहनों में अब न केवल लोहा मजबूत है, बल्कि उनकी ””डिजिटल इंटेलिजेंस”” भी उन्हें दुनिया के बेहतरीन ट्रकों की श्रेणी में खड़ा करती है. कंपनी ने भविष्य की योजनाओं के तहत प्लांट की आधारभूत संरचना में भारी निवेश किया है.
Q.नये ट्रकों में सुरक्षा को लेकर क्या खास है?
जवाब : जमशेदपुर में निर्मित होने वाले प्राइमा और सिग्ना सीरीज के ट्रक अब अंतरराष्ट्रीय यूरोपीय सेफ्टी स्टैंडर्ड्स ( इसीइ आर 29 03) के अनुरूप बनाये जा रहे हैं. ये मानक सुनिश्चित करते हैं कि दुर्घटना की स्थिति में चालक पूरी तरह सुरक्षित रहे.
Q. ट्रांसपोर्टर्स को इन नये वाहनों से क्या लाभ मिलेगा?
जवाब : नये ट्रकों का फोकस मुनाफे पर है. इनसे ईंधन की बचत होगी और मेंटेनेंस लागत कम होगी, जिससे ट्रांसपोर्टर्स की कुल परिचालन लागत घटेगी.
Q. इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कंपनी की क्या योजना है?
जवाब : प्राइमा और सिग्ना रेंज के इलेक्ट्रिक ट्रकों का उत्पादन अब जमशेदपुर में प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम है.
Q. इसका स्थानीय स्तर पर क्या असर पड़ेगा?
जवाब : आधुनिक तकनीक और निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए नयी विशेषज्ञता और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. जमशेदपुर प्लांट टाटा मोटर्स के वर्ल्ड क्लास ट्रकों का गौरव बना रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




