Jamshedpur News : मरांगबुरु जुग जाहेर में बाहा बोंगा कल

Updated at : 02 Mar 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मरांगबुरु जुग जाहेर में बाहा बोंगा कल

आदिवासी समाज की आस्था के केंद्र मरांगबुरू (पारसनाथ) पर्वत स्थित जुग जाहेर में सोमवार को बाहा बोंगा पर्व मनाया जायेगा.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

आदिवासी समाज की आस्था के केंद्र मरांगबुरू (पारसनाथ) पर्वत स्थित जुग जाहेर में सोमवार को बाहा बोंगा पर्व मनाया जायेगा. दिशोम नायके चांदोलाल टुडू देवी-देवताओं की पूजा कर सखुआ फूल अर्पित करेंगे. इसके बाद श्रद्धालुओं को सारजोम बाहा ग्रहण कराया जायेगा और पारंपरिक बाहा नृत्य का आयोजन होगा.

बाहा पर्व की शुरुआत 1 मार्च को बोंगा बुरू उम नड़का विधि से हुई थी. रविवार को जाहेर साड़िम दालोब की रस्म पूरी कर मुख्य पूजन की तैयारी की गयी. मान्यता है कि संताल समाज सबसे पहले मरांगबुरू जुग जाहेर में ईष्ट मरांगबुरू-जाहेरआयो को बाहा अर्पित कर पर्व की शुरुआत करता है, इसके बाद अन्य जगहों पर बाहा पर्व मनाया जाता है.

रविवार को पलासबनी फूलो-झानो चौक से सुनीता टुडू व शकुंतला बेसरा के नेतृत्व में जत्था रवाना हुआ. कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से भी टीमें पर्व में शामिल होने पहुंची हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola