Jamshedpur News : जुगसलाई में मां की फटकार से नाराज किशोर घर से भागा, चक्रधरपुर में मिला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jan 2025 1:03 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : भाई- बहन में झगड़ा के बाद मां की फटकार से आहत किशोर घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चला गया. परिजनों ने जुगसलाई पुलिस को बच्चे के कहीं चले जाने की सूचना दी.

विज्ञापन

जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद कुमार और आरपीएफ की सक्रियता से मिला किशोर

Jamshedpur News :

भाई- बहन में झगड़ा के बाद मां की फटकार से आहत किशोर घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चला गया. परिजनों ने जुगसलाई पुलिस को बच्चे के कहीं चले जाने की सूचना दी. जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुए और किशोर को सीनी स्टेशन के पास से आरपीएफ की मदद से बरामद कर लिया. आरपीएफ और जुगसलाई पुलिस ने बच्चे के परिजन को चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्ट पर बुलाया और सौंप दिया.

मामले की जानकारी देते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद कुमार ने बताया कि किशोर जुगसलाई की पुरानी बस्ती इस्लाम नगर का रहने वाला है. रविवार की शाम वह मां की डांट से नाराज होकर शाम करीब चार बजे घर से निकल गया. रात नौ बजे तक खोजबीन के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने जुगसलाई थाना को इसकी सूचना दी. बताया कि उसके पास एक फोन भी है. थाना प्रभारी ने फौरन उस नंबर को ट्रैक किया, तो किशोर का लोकेशन सीनी में मिला. उसके बाद पुलिस ने आरपीएफ से संपर्क कर ट्रेन में खोजबीन शुरू की. रात करीब एक बजे उसे आरपीएफ ने बरामद कर लिया. चक्रधरपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से उतार कर उसे पुलिस को जानकारी दी. बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह मां की फटकार से गुस्सा होकर घर से निकल गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola