Jamshedpur News : रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 9:26 PM

विज्ञापन

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के दास बस्ती में तास खेल रहे लोगों को पिस्तौल का भय दिखाकर रंगदारी की मांग करने के आरोपी मो. शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के दास बस्ती में तास खेल रहे लोगों को पिस्तौल का भय दिखाकर रंगदारी की मांग करने के आरोपी मो. शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल, एक जिंदा गोली और एक मैग्जीन बरामद किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे बुधवार को जेल भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दास बस्ती में शुभम कुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ तास खेल रहा था. उसी दौरान मो. शाहरुख आया और रंगदारी के तौर पर रुपये की मांग की. उसके बाद जब उन लोगों ने रंगदारी देने से मना किया तो मो. शाहरुख ने पिस्तौल दिखा कर गोली मारने की धमकी दी. सूचना मिलने के बाद बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे बर्मामाइंस से ही गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola