jamshedpur news : ओवरलोडिंग पर 15 वाहनों से वसूला 2.45 लाख रुपये जुर्माना
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन

डीसी के निर्देश पर एनएच-33 पर चला जांच अभियान
विज्ञापन
डीसी के निर्देश पर एनएच-33 पर चला जांच अभियान
jamshedpur news :
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एनएच-33 पर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए ओवरलोडिंग कर रहे 15 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 2 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह कार्रवाई उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर की गयी. जांच मुख्य रूप से बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच चलने वाले पैसेंजर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने को लेकर की गयी. जिला मोटरयान निरीक्षक सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा टीम ने 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की. एमवीआइ ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि ओवरलोडिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चलने वालों की जान के लिए गंभीर खतरा भी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










